Loading... NEW!

Agriculture Department Advisory: कृषि विभाग ने जारी की नईं सुचना, किसान रखें बुआई में ध्यान

Agriculture Department Advisory: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा जारी की गई नई सूचना के बारे में बताने वाले हैं। जैसे हम सब लोग जाते हैं कि जैसे ही बारिश का मौसम शुरू होता है तब हर एक किसान के मन में सबसे पहले एक ही सवाल आता है और वह है कि अब हमारे खेत में बुवाई कब शुरू की जाए? दोस्तों हम सबको पता है कि ऐसे बहुत सारे किसान भाई होते हैं जो पहले या दूसरी बारिश के बाद बुवाई शुरू कर देते हैं।

परंतु इस समय मौसम का जो मिजाज है वह लगातार बदलता जा रहा है। मतलब की कई इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है तो कहीं इलाकों में लगातार बारिश बरसती जा रही है। इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश कृषि विभाग ने किसानों के लिए एक सलाह जारी की है। ताकि किसान भाई पर्याप्त नमी में बुवाई कर सकें और जल्दी बुवाई की जल्दबाजी न कर सके तो आईए जानते हैं कि कृषि विभाग में किसानों के लिए क्या और कौन सी नई सूचना जारी की है।

किसानों को कृषि विभाग ने क्या नई सलाह दी है?

अगर आपके मन में भी यही सवाल आ रहा है कि मध्य प्रदेश कृषि विभाग ने किसान भाइयों को क्या और कौन सी नई सलाह दी हैं। तो दोस्तों सबसे पहले कृषि विभाग में किसानों को यह कहा है कि केवल बारिश देखते हुए बुवाई शुरू मत करिए यह सही फैसला नहीं है। किसानों को सर्वप्रथम यह देखना होगा कि खेत में पर्याप्त नमी है या नहीं।

अगर मिट्टी में अच्छी नमी नहीं है या फिर कई दिनों तक बारिश नहीं हुई है तो अच्छी फसल नहीं आएगी। मतलब की बीज अंकुरित नहीं होंगे। अगर आप कम नमी मिट्टी में बुवाई करते हैं तो आपको फिर से बुवाई करनी पड़ सकती है। इसी हेतु कृषि विभाग ने किसानों को साफ कहा है कि आप लोग मौसम की स्थिति के अनुसार और खेत की नमी को देखकर ही बुवाई करें।

खेत में हो पर्याप्त नमी तो करें बुवाई

किसान भाइयों, ऐसे बहुत सारे किसान है जब पहली बारिश आती है तो वह तुरंत बुवाई करने के लिए खेत में उतरते हैं। किंतु दोस्तों जल्दबाजी कभी भी हमें फायदा नहीं देती। कहने का यही मतलब है कि, यदि आपके खेत में जो मिट्टी है वह आपके हाथ पर ले और अगर वह मिट्टी हल्की सुखी महसूस हो रही है तो उसमें नमी नहीं है।

तो आपको कुछ दिन का इंतजार करना होगा। अगर वही आपकी मिट्टी में नमी बनी रहती है तो आप बुवाई कर सकते हैं। मिट्टी में नमी होने की वजह से आपकी बीच जल्दी अंकुरित हो जाते हैं। अगर आप अपना नुकसान होना देखना नहीं चाहते हैं तो बुवाई करने से पहले आप लोग खेती की नमी जरूर जांच ले।

अच्छे बीज का चुनाव करना जरूरी है

दोस्तों अगर आप अपनी खेत में सही समय पर बुवाई करते हैं लेकिन वही आपके बीज की क्वालिटी अच्छी ना हो तो कोई भी फायदा आपको नहीं मिलेगा। अगर आपको भविष्य में अच्छी फसल उगानी है तो सही नमी मिट्टी के साथ आपके बीज की क्वालिटी भी अच्छी होनी चाहिए।

कृषि विभाग की ओर से किसान भाई के लिए और भी एक सलाह दी गई है वह यह की बुवाई से पहले बीज का उपचार जरूर करें। क्योंकि अगर आप ऐसे करते हैं तो कहीं तरह की बीमारी और कीटों से आपका बीज बच जाता है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.