Loading... NEW!

Aaj Ka Mandsaur Mandi Bhav: अलसी बिकी शानदार, प्याज, तिल, चना, मेथी, सोयाबीन, लहसुन का देंखे ताजा भाव

Aaj Ka Mandsaur Mandi Bhav: जैसे हम सब लोग जानते हैं कि मध्य प्रदेश की सबसे प्रचलित एवं प्रमुख मंदसौर मंडी मानी जाती है। यहां पर हर दिन हजारों की संख्या में किसान लोग अपनी फसल बेचने के लिए आते हैं। खास बात यह है की मंदसौर मंडी में भाव का असर सिर्फ मध्य प्रदेश में नहीं बल्कि महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों के किसानों को भी देखने को मिलता है।

अगर कोई किसान भाई अपनी फसल मंदसौर मंडी भाव में बेचने की योजना बना रहा है और उनको मंडी के सभी फसलों के ताजा रेट जानने हैं, तो आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताए गए हैं। दोस्तों यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। चूंकि आज हम आपको मंडी के सभी फसलों की ताजा भाव बताने वाले हैं।

अलसी का भाव

दोस्तों आज मंदसौर मंडी में अलसी का भाव सामान्य है। जबकि अगर अलसी की गुणवत्ता अगर अच्छी हो तो इसके दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आज अलसी का कम से कम भाव 5900 प्रति क्विंटल है। जबकि, अधिकतम अलसी का भाव 7250 प्रति क्विंटल बताया गया है। अगर वहीं माध्यम भाव की बात करें तो 6750 प्रति क्विंटल बताया जा रहा है। यानी कि आपकी फसल की कीमत आपके फसल की गुणवत्ता के आधारित पर तय की जाती है।

प्याज का भाव

आधिकारिक खबरों के मुताबिक, आज मंदसौर मंडी भाव में प्याज की आवक पहले से ज्यादा बहुत ज्यादा है। बाजार में ज्यादा से ज्यादा प्याज आने की वजह से प्याज की किंमतो‌ में गिरावट आने को देख रही है। वहीं दूसरी ओर अच्छी क्वालिटी वाली प्याज का भाव थोड़ा अच्छा देखने को मिल रहा है। आज प्याज का भाव न्यूनतम 450 रुपए प्रति क्विंटल, मध्यम भाव 950 रुपए क्विंटल मिल रहा है। जबकि वहीं अधिकतम भाव 1450 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहा है।

तिल का भाव

दोस्तों, तिल की मांग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। तिल की मांग इसलिए बढ़ती जा रही हैं। क्योंकि, बाजार में तेल उद्योग एवं व्यापारियों की खरीदारी बढ़ती जा रही है इसी को देखते हुए कीमतों में तेजी आ रही है। जानकारी के मुताबिक, आज तिल का न्यूनतम भाव 8200 रुपए प्रति क्विंटल है। वहीं दूसरी ओर मध्यम भाव 9450 रुपए है। जबकि, तिल का अधिकतम भाव 10650 रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया हैं।

चने का भाव

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आपको बता दे चने की जो खरीदारी है वह सामान्य गति से हो रही है ना ज्यादा ना कम। बाजार में चने की मांग ज्यादा न होने की वजह से इसकी कीमतों में उतार चढ़ाव नजर नहीं आ रहे हैं। अगर मंदसौर मंडी भाव में चने की न्यूनतम कीमत देखी जाएं तो ₹5000 प्रति क्विंटल है। मध्यम भाव 5450 प्रति क्विंटल है और वहीं अधिकतम भाव 5850 रुपए प्रति क्विंटल है।

मेथी का भाव

किसानों को बता दे की मेथी की मांग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अगर आपके पास अच्छी क्वालिटी की मेथी है तो आपको मंदसौर मंडी भाव में 4150 रुपए प्रति क्विंटल तक भाव मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर आपकी मेथी की क्वालिटी थोड़ी कम है तो आपके यहां पर न्यूनतम भाव 3850 प्रति क्विंटल मिल सकता है। जबकि, मध्यम भाव 4150 तक मिल सकता है।

सोयाबीन का भाव

चने की तरह सोयाबीन का भाव भी सामान्य चल रहा है। तेल मिलों तथा व्यापारियों के खरीदारी के करण मंदसौर मंडी में आज सोयाबीन का भाव न्यूनतम 3850 रुपए प्रति क्विंटल है। जबकि, वहीं अधिकतम भाव 4450 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। अगर वहीं मध्यम भाव की बात करें तो यहां पर 4150 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहा है।

लहसुन का भाव

मंदसौर मंडी भाव में अगर लहसुन की बात की जाए तो आज भी अच्छी क्वालिटी वाली लहसुन की मांग काफी अच्छी है। यदि आपके पास बड़े आकार एवं चमकदार लहसुन है, तो आपको काफी बढ़िया एवं शानदार दाम मिल सकता है। अगर कीमतों की बात करें तो यहां पर आपको न्यूनतम भाव 3500 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहा है। इसके अलावा मध्य भाव 10800 प्रति क्विंटल मिल रहा है। जबकि, अधिकतम भाव 16800 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: आपको इस आर्टिकल में जितने भी मंडी भाव बताए गए हैं वह इंटरनेट के अलग-अलग स्रोतों के आधारित बताए गए हैं। इसलिए आप फसल बेचने से पहले नजदीकी कृषि उपज मंडी में जाकर ताजा भाव की पूछताछ कर सकते हैं।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.