Loading... NEW!

Swaraj 855 FE Tractor: शानदार लिफ्टिंग, दमदार इंजन क्षमता और हर खेती के लिए भरोसेमंद ट्रैक्टर

Swaraj 855 FE Tractor: नमस्कार दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एक ऐसे ट्रैक्टर के बारे में बात करने वाले हैं जो सबसे दमदार और शानदार है। जो भी किसान भाई भविष्य में ट्रैक्टर लेना चाहते हैं उन लोगों को बता दे की यदि आप दमदार इंजन और शानदार लिफ्टिंग क्षमता वाला ट्रैक्टर लेना चाहते हैं, तो आपके लिए Swaraj 855 FE Tractor सही रहेगा।

इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति 50 एचपी के आसपास ट्रैक्टर लेने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह ट्रैक्टर सबसे अच्छा साबित हो सकता है। अगर इस ट्रैक्टर की विशेषताओं की बात करें तो जो भी किसान गहरी जुताई चाहते है उनके लिए काफी अच्छा है। दोस्तों यदि आपको इस ट्रैक्टर से जुड़ी हुई संपूर्ण जानकारी चाहिए तो आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

कैसा है Swaraj 855 FE Tractor का इंजन?

सबसे पहले अगर इस ट्रैक्टर के इंजन की बात करें तो इसमें आपको लगभग 46 से लेकर 50 एचपी की पावर देने वाला 3 सिलेंडर वॉटर कूल्ड इंजन मिलता है। इस इंजन की खासियत की बात कर तो यह इंजन कठिन समय में भी काफी अच्छा प्रदर्शन करता है और खेतों के काम बहुत आसानी से कर देता है।

कंपनी ने इस बार इंजन का डिजाइन ऐसा बनाया है जो लंबे समय तक लगातार चलने पर भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करता है। इसी वजह से जो किसान दिन भर में अपने खेत में ट्रैक्टर चलाना चाहते हैं वह इस ट्रैक्टर को खरीद सकते हैं।

ट्रांसमिशन और गियर सिस्टम

दोस्तों अगर इस ट्रैक्टर के गियर सिस्टम और ट्रांसमिशन की बात करें तो यहां पर कंपनी ने आवश्यकताओं के अनुसार 8 फॉरवर्ड और दो रिवर्स और 12 फॉरवर्ड और तीन रिवर्स गियर दिए हैं। इसके अलावा इस ट्रैक्टर में आप लोगों को सिंगल क्लच के साथ डुएल क्लच और आईपीटीओ जैसे ऑप्शन भी उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

आप लोगों को बता दे कि इसका फायदा यही होता है कि जो किशन भाई होते हैं वह अपनी खेती का और भी अच्छा और अपने हिसाब से सही इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी को जुताई करनी हो या फिर सड़क पर ट्राली लेकर चलना हो तो आप इस ट्रैक्टर के माध्यम से काफी स्मूद तरीके से ड्राइविंग कर सकते हैं।

ब्रेक और स्टेरिंग

Swaraj 855 FE Tractor के ब्रेक की बात की जाए तो इसमें आपको ऑयल इमरसेड ब्रेक दिए गए हैं। यह जो ब्रेक है वह बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इसके अलावा अच्छा ब्रेकिंग के साथ मेंटेनेंस की सर्विस भी देते हैं। आप लोगों को बता दे की कंपनी द्वारा ट्रैक्टर में मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग दोनों विकल्प दिए गए हैं।

अगर आपका खेत बड़ा है या फिर आपको ट्रैक्टर काफी लंबे समय तक चलना पड़ता है तो ऐसे में पावर स्टीयरिंग ड्राइवर की थकान बहुत ही काम कर देता है। आप लोगों को बता दे कि इस ट्रैक्टर की ब्रेक और स्टेरिंग का प्रदर्शन काफी अच्छा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में आपको जितनी भी जानकारी बताई गई है वह विभिन्न और सार्वजनिक स्रोतों के आधार पर बताई गई है। आपको यह ट्रैक्टर खरीदने से पहले एक बार जरूर पुष्टि करनी चाहिए।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.